55 लाख रुपये से होगा सड़कों के सुधार
पलवल। विधायक दीपक मंगला ने बृहस्पतिवार को 55 लाख रुपये की लागत से सड़कों के सुधार कार्य का शुभारंभ किया। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा गांव बाता से लेकर लाडियाका और मुस्तफाबाद से लेकर बाढ़का तक सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा। इस मौके पर निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, द फरीदाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के निदेशक यशपाल, गांव बाढ़का के सरपंच सूरज, गांव बाता के सरपंच सुंदर, प्रदीप छाबड़ी, कुलदीप फागना, होशियार सिंह, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के उपमंडल अधिकारी देवेंद्र सहरावत, मनीराम, बीरपाल, तेजा नंबरदार, रामपाल, खेमचंद, पंच कृष्ण आदि मौजूद रहे।