ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी आरओबी के ऊपर कई स्थान पर सड़क टूटने से गड्ढे बन गए हैं। इनमें दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई है। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डाॅ. आनंद आर्य ने प्राधिकरण के कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दादरी आरओबी के ऊपर की सौ मीटर के हिस्से की सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। सड़क के टूटने से लोग परेशान रहते हैं। कई बार रात में अंधेरे में दो पहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। कई युवक चोटिल हो चुके हैं।