फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जलभराव से सड़क मुक्त, घास भी हटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। खंड के गांव ख़्वाजली कला के मुख्य मार्ग पर जलभराव और अवरुद्ध नाली की समस्या का समाधान शुरू हो गया है। अमर उजाला के 28 अक्तूबर के अंक में इस समस्या को प्रकाशित किए जाने के विभाग ने उसी दिन जेसीबी मशीन से मार्ग की सफाई कराई। सड़क किनारे जमा गंदगी, मिट्टी और उगी घास को हटाया दिया गया है।
मुख्य मार्ग पर लंबे समय से पानी जमा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग के किनारे बनी नाली अवरुद्ध होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। जलभराव के कारण सड़क के एक हिस्से पर घास उग आई थी, जिससे रास्ता संकरा हो गया था। आमने-सामने से दो वाहन आने पर निकलने में काफी दिक्कत होती थी और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी सोकत अली, ग्रामीण मुबारिक खान, सोहेल खान, साजिद खान और मकसूद अहमद सहित अन्य लोगों ने बताया कि खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और जेसीबी मशीन भेजकर सफाई कराई। ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें