फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नौ साल पहले स्थापित आरओ प्लांट अब तक चालू नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
2017 में 12 लाख रुपये की लागत से लगाया था प्लांट, 20 हजार की आबादी को पांच रुपये में 20 लीटर पानी देने का था दावा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। शहर के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2017 में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कुटी मंदिर के निकट लगाया गया आरओ प्लांट अब तक लोगों के काम नहीं आ सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लांट स्थापित होने के बाद से आज तक इससे पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई। इससे शहर और आसपास के क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना अधर में लटकी हुई है। लोगों ने विभाग से प्लांट शुरू करवाने और जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
वर्ष 2017 में प्लांट स्थापित करते समय विभाग ने पांच रुपये में 20 लीटर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। इसके लिए मदर डेयरी की तर्ज पर लोगों को स्मार्ट कार्ड जारी करने की योजना भी बनाई गई थी। प्लांट में बिजली कनेक्शन भी लिया गया था, ताकि पानी को ट्रीट करके लोगों तक पहुंचाया जा सके। इसके संचालन की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को दी गई थी, जिसके साथ 10 वर्ष का समझौता किया गया था। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार, योजना धरातल पर नहीं उतर पाई।
विज्ञापन

भाजपा हथीन मंडल के महामंत्री हरकेश शर्मा ने बताया कि मेवात विकास अभिकरण के माध्यम से इस प्लांट पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किए गए थे। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को स्वच्छ पेयजल की जरूरत है, लेकिन प्लांट का लाभ नहीं मिल रहा। इस संबंध में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और एसडीओ को कई बार शिकायत देकर आपूर्ति शुरू कराने की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोट

प्लांट मेरे कार्यकाल से काफी पहले लगाया गया था। फिलहाल इससे संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। विभागीय कार्यालय से जानकारी जुटाई जा रही है। रिकॉर्ड मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - त्रिलोक चंद मंगला, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें