फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिला नागरिक अस्पताल में बढ़े बुखार-खांसी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






पलवल। उमस और बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की लंबी कतार लगी रही। सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे।


अस्पताल पहुंच रहे कई मरीजों ने बताया कि दवा लेने के बाद बुखार कुछ समय के लिए उतर जाता है, लेकिन दोबारा चढ़ जाता है। कुछ मरीज ऐसे भी हैं, जिनमें बुखार ठीक होने के सात से 10 दिन बाद भी कमजोरी और शरीर में दर्द बना हुआ है। ऐसे में चिकित्सक सामान्य वायरल बुखार मानकर इसे नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार केवल बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द या कमजोरी जैसे लक्षणों के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि मरीज को सामान्य वायरल संक्रमण है या मलेरिया अथवा डेंगू। लगातार बुखार रहने या बार-बार लौटने पर आवश्यक रक्त जांच कराना जरूरी है।
विज्ञापन


मेडिसिन ओपीडी के डॉक्टर रवि ने बताया कि उमस, तापमान में उतार-चढ़ाव और मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण की समस्या बढ़ सकती है। उन्होंने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, साफ-सफाई रखने और खुद से दवा लेने से बचने की सलाह दी। बुखार लगातार बना रहे तो चिकित्सक से जांच कराकर ही उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें