संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जल शक्ति अभियान के अंतर्गत सिंचाई एवं संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें भूजल स्तर सुधारने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोक पिट, चेक डेम, तालाब, ट्रेंच तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण तेजी से पूरा किया जाए। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, पंचायत भवनों और स्वास्थ्य संस्थानों में प्राथमिकता के आधार पर वर्षा जल संरक्षण संरचनाएं विकसित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन को भी अपने घरों और संस्थानों में वर्षा जल संचयन प्रणाली अपनाने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया।