फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गढ़ी से जयंती मोड़ मुख्य सड़क की राजस्व विभाग स्टाफ ने की निशानदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को गढ़ी से जयंती मोड़ तक जाने वाली मुख्य सड़क की निशानदेही की गई। राजस्व विभाग के कानूनगो लतेश एवं संबंधित पटवारी ने निशानदेही कार्यवाही की। इस मौके पर नगर पालिका के बी आई दलजीत सिंह एवं अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। रोड के बीचोबीच बनाई गई विवादास्पद दुकानें सार्वजनिक रास्ते की मुख्य सड़क की सीमा के अंदर मिली। अब नगर पालिका को निशानदेही की कार्यवाही के अनुरूप अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानों के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करनी है।
विज्ञापन

नगर पालिका के बीआई दलजीत सिंह ने बताया कि संबंधित अवैध कब्जा धारी को नोटिस भी दिया गया था। इसके बावजूद निर्माण बंद नहीं किया। अब निशानदेही रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा भी निशानदेही की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दे चुकी हैं। इस बीच इस मामले में सिविल जज विनय काकरान की अदालत में भी बुधवार को सुनवाई हुई। नगर पालिका के वकील नरेश शर्मा ने बताया कि पालिका का पक्ष रखा गया। निशानदेही रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अब 14 अक्तूबर को इस मामले में अदालत में सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व पार्षद रविन कुमार ने इस संदर्भ में जिला समाधान शिविर में लिखित शिकायत दी थी। जिला उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद निशानदेही के आदेश जारी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें