फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 9.68 करोड़ से प्रशासनिक अधिकारियों के लिए रेवेन्यू कॉलोनी का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
- बजट स्वीकृत, इस्टीमेट निर्माण के बाद टेंडर प्रक्रिया को किया जाएगा शुरू
विज्ञापन

सोमदेव आर्य
हथीन। उपमण्डल मुख्यालय पर सेवारत सेवारत प्रशासनिक एवं रेवेन्यू विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनी के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कॉलोनी के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने नौ करोड़ 69 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से उठाया था।


लोक निर्माण विभाग के उपमण्डल अधिकारी विपिन व्यास ने बताया कि कॉलोनी के निर्माण के लिए ड्राइंग मंजूर कर ली गई है। अब इसके लिए इस्टीमेट बनाया जा रहा है। इस्टीमेट निर्माण के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी है। उक्त कॉलोनी में ए ग्रेड का एक, बी ग्रेड के तीन, सी ग्रेड के 41 एवं डी ग्रेड के 11 आवासीय मकान बनाए जाएंगे। कॉलोनी के निर्माण की घोषणा 23 फरवरी 2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हथीन अनाज मंडी में आयोजित रैली में की थी। पांच साल गुजर जाने के बावजूद कॉलोनी का निर्माण शुरू नही हो पाया। अमर उजाला ने 26 जनवरी 2025 को इस विषय में विस्तृत समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय बनने के बाद अब तक नहीं बने आवास


उल्लेखनीय है कि एक जनवरी 1996 को हथीन तहसील मुख्यालय को उपमंडल मुख्यालय का दर्जा मिला था। सरकार ने उपमंडल मुख्यालय के लिए यहां लघु सचिवालय तो स्थापित कर दिया परंतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास के लिए कोई प्रबंध नहीं किया। आवास उपलब्ध न होने से अधिकांश अधिकारी एवं कर्मचारी हेड क्वार्टर हथीन में नहीं ठहरते।


15 अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। - गुरमीत सिंह, हथीन एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें