फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दावों-आपत्तियों का निपटारा कल तक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची में दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 अक्तूबर तक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दावों और आपत्तियों की जांच निर्धारित नियमों के अनुसार निष्पक्षता और पारदर्शिता से की जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाना जरूरी है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें