फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: प्रतीक विस्टीरिया में कुत्ते के हमले से निवासी घायल

विज्ञापन
प्रतीक विस्टेरिया सोसाइटी में कुत्ते के काटने से पैर में लगी चोट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के आतंक से निवासियों में भय का माहौल है। रविवार रात एक लावारिस कुत्ते ने सोसाइटी निवासी महेश मेहरा पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने एओए को शिकायत देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में कुत्तों के हमले की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने प्राधिकरण से कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।

किरण मेहरा ने बताया कि उनके पति महेश मेहरा (46) रविवार रात करीब 11 बजे सामान लेने के लिए गए थे। इसी दौरान एक भूरे रंग के लावारिस कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से उनके शरीर पर चार-पांच जगह गंभीर चोटें आई हैं। सोमवार सुबह उपचार के बाद उन्हें पांच इंजेक्शन लगाया गया। किरण ने बताया कि महेश को काफी दर्द हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस कुत्ते ने उनके पति को काटा है, वह पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। इसके बावजूद उसे पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। निवासियों का आरोप है कि कुछ लोग निर्धारित स्थानों के बजाय सोसाइटी के अलग-अलग हिस्सों में कुत्तों को खाना खिलाते हैं। इससे कुत्ते उन स्थानों पर जमा हो जाते हैं और आने-जाने वाले लोगों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खतरा पैदा होता है। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए सोसाइटी में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें