फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: छह माह में टूटी पुलिया की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
मरम्मत का कार्य करते मजदूर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। शहर के वार्ड-11 स्थित पंडित मोहल्ले में महज छह माह पहले बनाई गई पुलिया के जर्जर होने के मामले में आखिरकार प्रशासन ने संज्ञान लिया है। अमर उजाला में 18 सितंबर को पुलिया की बदहाल स्थिति और निर्माण कार्य को लेकर उठाए गए सवालों को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद शनिवार को पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से मोहल्ले के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिया के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और निर्धारित मानकों की कथित अनदेखी के आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की थी। लोगों का कहना था कि निर्माण के महज छह माह में ही पुलिया का क्षतिग्रस्त होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की ओर से मरम्मत कार्य शुरू कराए जाने पर वार्डवासियों ने अमर उजाला का आभार जताया।

मरम्मत का कार्य करते मजदूर।

मरम्मत का कार्य करते मजदूर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें