फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हथीन में जल संकट से मिलेगी राहत, अब प्रतिदिन मिलेगा 28.75 लाख लीटर पेयजल

विज्ञापन
पेयजलापूर्ति के लिए लगाए गए जनरेटर। संवाद
विज्ञापन
अमृत-2 योजना पर 19 करोड़ रुपये खर्च, 17 नई मोटरें लगीं, अनधिकृत कॉलोनियों तक पहुंचेगा पानी
विज्ञापन



सोमदेव आर्य



हथीन। शहरवासियों को काफी समय से चली आ रही पेयजल समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। अमृत-2 योजना के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर में अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी है। अब शहर को प्रतिदिन 28 लाख 75 हजार लीटर पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि पहले यह मात्रा करीब 18 लाख लीटर प्रतिदिन थी, यानी शहर को अब प्रतिदिन 10 लाख 75 हजार लीटर अतिरिक्त पेयजल मिलेगा।

जन स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर योगेंद्र सिंह ने बताया कि योजना के तहत करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल व्यवस्था के सुधार और विस्तार का कार्य किया गया है। इसके तहत कौंडल में 7.75 लाख लीटर क्षमता का नया जलघर और कुटी मंदिर परिसर में एक अन्य वाटर टैंक बनाया गया है। सभी जलघरों को रेनीवेल परियोजना से जोड़ा गया है। कौंडल से हथीन तक नई पाइपलाइन बिछाई गई है तथा लघु सचिवालय में नया बूस्टिंग स्टेशन स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

11 किलोमीटर में बिछाई गई नई पाइपलाइन

उन्होंने बताया कि शहर की गलियों में 11 किलोमीटर नई पाइपलाइन डाली गई है। साथ ही मंडकौला रोड और बूराका रोड़ स्थित अनधिकृत कॉलोनियों में भी पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है। योजना के तहत 17 नई मोटरें लगाई गई हैं, जिससे शहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंच सकेगा।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जल संकट न हो, इसके लिए विभिन्न केंद्रों पर जनरेटर सेट लगाए गए हैं। विभाग का दावा है कि अब शहर के प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने योजना के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि इससे शहर की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें