फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को पुलिस बरामद नहीं करा पाई, परिजनों ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। थाना क्षेत्र के गांव से अपहरण की गई नाबालिग को स्थानीय पुलिस तो नहीं खोज पाई, परिजनों ने बुधवार को उसे अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया है। संभवत: नाबालिग को बृहस्पतिवार को हथीन अदालत में पेश करके बयान कराए जाएंगे। पीड़ित पक्ष के हाईकोर्ट स्थित एडवोकेट मैनुद्दीन मंगरिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई आगामी तीन फरवरी को होगी। उसी दिन पीड़िता को कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। दरअसल, हाई कोर्ट के न्यायाधीश राजमोहन सिंह ने इस मामले में पलवल के एसपी सहित अपहरण करने वाले, उनके परिजनों को नोटिस ऑफ मोशन जारी किया था। हथीन थाना प्रभारी को निर्देश जारी किए हुए हैं कि उक्त नाबालिग को हाई कोर्ट में पेश किया जाए। जांच अधिकारी जमील अहमद ने बताया कि उक्त नाबालिग के बरामद होने के बारे में उनके पास कोई सूचना नहीं है। परिजनों ने पुलिस को अभी तक सूचित नहीं किया है। नाबालिग का अपहरण 22 जनवरी को किया गया था। इस संदर्भ में हथीन थाना में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें