फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: देशभक्ति गीतों, पीटी शो का किया पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया गया। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में आयोजित रिहर्सल में समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन


विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों, पीटी शो सहित अन्य प्रस्तुतियों का पूर्वाभ्यास किया। जिला प्रशासन की ओर से समारोह को भव्य, गरिमापूर्ण और अनुशासित तरीके से आयोजित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें