फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की मंजूरी के बाद भी नहीं बनी रीबड़-पौंडरी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। रीबड़ से पौंडरी मार्ग के निर्माण को मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीण कच्चे रास्ते से गुजरने को मजबूर है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले साल फरवरी में इस मार्ग का निर्माण करवाने की घोषणा की थी। इसे बनाने के लिए जून माह में विभाग द्वारा मंजूरी भी प्रदान कर दी गई थी। एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 2.57 किलोमीटर लंबी सड़क को बनवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार मार्केट कमेटी में शिकायत की, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। गांव निवासी अजय देशवाल ने सड़क बनवाने के लिए ट्वीट कर मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन

दरअसल, बीती साल फरवरी माह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हथीन दौरे के दौरान विभिन्न सड़कों के निर्माण की मांग रखी गई थी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़कों के निर्माण की घोषणा की थी। विभाग ने सड़कों का इस्टीमेट बनाकर मुख्यमंत्री को भेज दिया था। जून माह में 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा मंजूरी मिल गई। इन सड़कों में रीबड़ से पौड़री कच्चे रास्ते की चौड़ाई बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की लागत से बनाने की मंजूरी दी गई, लेकिन एक वर्ष बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। यह सड़क गांव पौंडरी को नूंह रोड से जोड़ने का काम करेगी, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण ग्रामीण कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर है।
-----
सड़क बनवाने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब ट्वीट कर मुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय देशवाल, निवासी पौंडरी और जिला प्रवक्ता इनसो
----
रीबड़ से पौड़री सड़क सहित अन्य सड़कों के लिए सोमवार को टेंडर निकाला जाएगा। इसके बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- रमेश देशवाल, कार्यकारी अभियंता, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें