हथीन। बर्ड फ्लू पर नजर रखने के लिए जिला पशुपालन विभाग ने सभी तीन उपमंडलों में रैपिड एक्शन टीमों का गठन किया गया है। एसडीओ के नेतृत्व में इसमें वेटरनरी सर्जन व पशुधन सहायक शामिल रहेंगे।
विभाग के उप निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार व एसडीओ विनोद कुमार ने बताया कि उपमंडल स्तर पर एसडीओ की अध्यक्षता में टीम काम करेंगी। इसमें सभी वेटरनरी सर्जन व पशुधन सहायक शामिल रहेंगे। अब तक विभिन्न पोल्ट्री फार्म से 60 नमूने लिए गए हैं। सभी को जालंधर लैब भेजा गया है। अभी तक कोई भी संदिग्ध मामला सामने नही आया है। हालांकि पोल्ट्री फार्म बर्ड्स सहित अन्य पक्षियों पर भी नजर रखी जा रही है। टीमों को मोबाइल के माध्यम से एक-दूसरे से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि विभाग पूरी तरह अलर्ट है।