फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को जान से मारने की धमकी दे किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाई को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच अधिकारी एएसआई मुन्नी के अनुसार, महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी यूपी के एक गांव में हुई है। तीन जुलाई को वह ससुराल से अपने मायके आ रही थी। गांव के समीप रास्ते में हुए गांव निवासी सौरभ मिला। आरोपी ने पीड़िता को मोबाइल फोन देते हुए कहा कि उसे बात करती रहना, वरना उसके भाई को जान से मार दूंगा। 19 जुलाई की रात को आरोपी ने पीड़िता का अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 20 जुलाई को सौरभ उसे घुमाने के लिए ट्रेन से नागपुर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान पीड़िता से 50 हजार रुपये व 250 ग्राम चांदी की पायल हड़प लिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें