फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला व किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराध लगातार जारी हैं। अब पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घर में घुसकर महिला और किशोरी के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने व एक विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न करने के मामले दर्ज किए हैं। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना में महिला थाना पुलिस में जांच अधिकारी एएसआई मुन्नी देवी के अनुसार एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अगस्त की रात को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में सोई हुई थी। उसी अल सुबह करीब तीन बजे गांव मानपुर निवासी 20 वर्षीय सुरेंद्र घर में घुस आया और उसकी बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। शोर सुनकर महिला की आंख खुल गई तथा आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण करा मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी घटना में होडल थाना पुलिस में कार्यरत जांच अधिकारी अंजू देवी के अनुसार एक कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 20 अगस्त की अल सुबह करीब दो बजे फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी लोकेश उनके घर में घुस गया। पीड़िता अपने कमरे में सोई हुई थी। आरोपी ने पीड़िता का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण करा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तीसरी घटना में शहर थाना पुलिस में कार्यरत जांच अधिकारी हवलदार कृष्ण कुमार के अनुसार ओल्ड जीटी रोड पलवल निवासी कोमल जैन ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी जवाहर कॉलोनी एनआईटी (फरीदाबाद) निवासी दीपक अग्रवाल के साथ हुई थी। शादी में दिए दहेज से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था, जिस कारण पीड़िता को अधिक दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर उसके पति, ससुर श्याम लाल, सास कुसुमलता, जेठ विपिन व ननद चंचल ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें