संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रतनपाल सिंह चौहान के अनुसार, पीड़िता की मां बताया कि 25 अक्तूबर को बेटी की सहेली पढ़ने के बहाने पड़ोस के कमरे में ले जाकर उसे बंद कर दी, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। बाद में एक व्यक्ति की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। शिकायतकर्ता ने शिकायत में धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया है। थाना प्रभारी रतनपाल सिंह चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।