फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। नौकरी लगवाने के नाम पर 21 वर्षीय महिला को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जांच अधिकारी मुन्नी के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब 15 दिन पहले वह काम के सिलसिले में फरीदाबाद निवासी पंडित ठेकेदार से मिली थी। ठेकेदार ने होली के बाद काम दिलाने की बात कही। उसने कहा यदि अभी काम चाहिए, तो फरीदाबाद निवासी पुखराज मेरा दोस्त है, उससे मिल लेना। पंडित ठेकेदार ने पुखराज का फोन नंबर देकर बात करने को कहा। महिला ने जब पुखराज से फोन पर बात की तो उसने 28 फरवरी को गांव आल्हापुर मोड़ पर मिलने के लिए बुलाया। जब वह आल्हापुर मोड़ पर पहुंची तो पुखराज उसे अपनी कार में बैठाकर खाली फ्लैट में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने जब पुखराज का विरोध किया तो उसने उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया। शनिवार को महिला ने आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें