फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पलवल। ऑडियो रिकॉर्डिंग को वायरल करने की धमकी देकर 25 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर करीब 50 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। इसके बाद भी आरोपी ने पीड़िता की ननद को रिकॉर्डिंग सुना दी। इसके बाद पति ने पीड़िता को छोड़ दिया। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब दो-ढाई साल से विष्णु नाम के युवक का उनके घर आना-जाना था। पीड़िता की परचून की दुकान है, जिस पर उसकी सास बैठती है। सास की गैरहाजिरी में कभी-कभी पीड़िता भी दुकान पर बैठ जाती थी। एक दिन आरोपी ने कुछ सामान के बहाने से पीड़िता को अपने घर बुलाया और जबरन छेड़छाड़ की। उसके बाद विष्णु फोन पर पीड़िता से बात करने लगा। आरोप है कि उसने पीड़िता की बातें रिकॉर्ड कर लीं। इसके बाद ऑडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से बार-बार दुष्कर्म करता रहा। बार-बार रुपये भी मांगता रहा। लोक-लाज के डर से पीड़िता चुप रही। पीड़िता के अनुसार आरोपी उससे करीब 50 हजार रुपये ले चुका है। जब उसने पैसे देने बंद कर दिए तो आरोपी ने रिकॉर्डिंग पीड़िता की ननद को सुना दी। इसके बाद पीड़िता के पति को भी पता चल गया। पति ने पीड़िता को छोड़ दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें