होडल। पुन्हाना चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ मायमिक विद्यालय के मैदान में हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ 70 की खंड होडल ईकाई द्वारा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अयक्षता संघ के जिला प्रधान जगदीश चंद और प्रकाशवीर ने की। इस अवसर पर कार्यकारणी का चुनाव भी कराया गया। पूर्व प्रदेश प्रधान महेंद्र चौहान चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। चुनाव में राम अवतार को होडल खंड का प्रधान चुनाव गया। गजेंद्र शर्मा महासचिव, हेमराज चौहान उप प्रधान, अन्य पदों के लिए नवनियुक्त प्रधान को कार्यकारणी के सदस्य बनाए जाने के अधिकार दिए गए। इस अवसर पर शेर सिंह, महेंद्र सिंह, केसरीनंदन शर्मा, विपिन जैन, रामकिशन, हेमराज, पूरनचंद,धर्मबीर, गिरीश कुमार गौतम, तुलाराम, सुनील कुमार सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद थे। ब्यूरो