कांस्य पदक जीतने पर रैना को सम्मानित करते
- फोटो : Palwal
प्रदेश स्तरीय दौड़ में रैना ने जीता कांस्य
पलवल। गांव फुलवाड़ी निवासी रैना ने प्रदेश स्तरीय 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। रैना ने 16 और 17 जनवरी को एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा द्वारा कर्ण स्टेडियम करनाल में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। एसडी कॉलेज पलवल में मंगलवार को रैना का स्वागत किया गया। भंवर सिंह के पुत्र रैना गुरु योगी अकादमी अलावलपुर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच योगेश ने बताया कि रैना बहुत अच्छे धावक हैं।