फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बारिश से माैसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
सेक्टर-48 में बारिश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा/यमुना सिटी। सोमवार को धूप और बादलों की आवाजाही के बाद शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और शहर के कई हिस्सों में करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। सेक्टर-46, 47, 48 और 49 समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम में ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार, नाेएडा में 1.5 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। विभाग के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बारिश के बाद यमुना सिटी में उमस बढ़ गई। इससे लोग घरों में पंखे के सामने बैठे नजर आए। पंखे की हवा से पर्याप्त राहत नहीं मिलने पर कई लोगों ने कूलर का सहारा लिया। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें