फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। रविवार की सुबह से शुरू हुई तेज बारिश सोमवार को भी चलती रही। इसके चलते जिले में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। होडल में 19 एमएम जबकि हसनपुर 42 एमएम बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही हवा तेज होने की वजह से ठंड काफी बढ़ गई। कृषि अधिकारियों के मुताबिक पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के साथ चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। कृषि विशेषज्ञ महावीर मलिक का कहना है कि मंगलवार तक ऐसा ही मौसम रहेगा। अगर इस समय अच्छी बारिश हो गई तो गेहूं व सरसों की अच्छी फसल होगी। पिछले साल भी जनवरी महीने में इसी समय अच्छी बरसात हुई थी।
अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
ठंड बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। उपमंडल नागरिक अस्पताल में भी ओपीडी अधिक बढ़ी है। डाक्टरों की माने तो बढ़ते ठंड के कारण बच्चे ज्यादा बीमार हो रहे है। अब बच्चे बुखार, जुकाम व खांसी की बीमारी से ग्रस्त हो रहे है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं चिकित्सक
पिछले तीन-चार दिनों से ठंड बढ़ी है। ऐसे में बच्चे भी बीमार हो रहे है। इस समय बुखार व खांसी की चपेट में आ रहे है। इसके लिए अभिभावकों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चे के बीमार होने पर चिकित्सकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। - डॉ. चरण गोपाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी उपमंडल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें