फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बारिश के साथ ओला वृष्टि से धान और सरसों की फसल पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से तापमान में गिरावट आई और दोपहर में ही अंधेरा छा गया। हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं, बारिश और ओलों से धान व सरसों की फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
खेतों में धान की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी है, जबकि सरसों की नई फसल शुरुआती अवस्था में है। ओलावृष्टि से सरसों के कोमल पौधों को नुकसान पहुंचने और तेज बारिश से खेतों में मिट्टी की ऊपरी परत सख्त होने के कारण अंकुरण प्रभावित होने की आशंका है। इससे किसानों की लागत बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मुकेश ने बताया कि धान की कटाई नजदीक थी और सरसों की फसल भी पनप रही थी। अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।
डॉ. अरशद ने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने और बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचाने की सलाह दी। वहीं, तहसीलदार रवि कुमार ने कहा कि प्रभावित किसान सरकारी क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल नुकसान का विवरण दर्ज कराएं। इसके बाद नियमानुसार नुकसान का आकलन कर मुआवजे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें