फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चौपाल की छत तोड़कर दोबारा बनाने पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। शहर के वार्ड नंबर 12 में जोगी समाज की चौपाल के निर्माण कार्य पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि करीब चार साल पहले लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनाई गई चौपाल की छत को तोड़कर दोबारा निर्माण कराया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि चौपाल में मजबूत लेंटर, गेट, टाइल और सीढ़ियों का निर्माण कराया गया था। लोगों के अनुसार, चौपाल की स्थिति ठीक होने के बावजूद कुछ समय बाद इसकी छत और सीढ़ियों को तोड़ दिया गया। अब उसी ढांचे पर दोबारा छत डाली गई है।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद कुलदीप ने बताया कि करीब एक साल पहले 20 लाख रुपये की लागत से चौपाल के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। ठेकेदार की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन


कोट
चार वर्ष पहले ही जोगी समाज की चौपाल का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब पुरानी छत तोड़कर कमजोर छत डाली गई है। निर्माण कार्य की जांच होनी चाहिए। - बॉबी

चार साल बाद ही दोबारा निर्माण की जरूरत क्यों पड़ी, इसकी जांच होनी चाहिए। सरकार ने गरीब लोगों के समाज के लिए चौपाल बनवाई थी। कार्य की जांच की जाए। - दिनेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें