फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल : मेडिकल सामान की खरीद पर फिर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोषाधिकारी ने पूर्व सीएमएस से मांगा जवाब
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल में मेडिकल सामान की खरीद को लेकर फिर से सवाल उठे हैं। खरीद प्रक्रिया में जेम पोर्टल के नियमों के पालन को लेकर भी सवाल उठे हैं। इसके साथ ही 45.81 लाख रुपये की खरीद को छोटे-छोटे ऑर्डर में बांटकर छह फर्मों को दिए जाने पर तत्कालीन सीएमएस से वरिष्ठ कोषाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओर से दो दिसंबर 2025 को जेम पोर्टल के माध्यम से 15 मेडिकल सामान खरीदने के लिए ऑर्डर जारी किए गए थे। इनकी कीमत 45.81 लाख रुपये थी। खरीद सूची में सिरिंज, दस्ताने, मास्क, शावर कैप, सर्जिकल गाउन आदि शामग्री शामिल थी। आरोप है कि कुल खरीद को 10 लाख रुपये से कम के अलग-अलग ऑर्डर में बांटकर छह वेंडरों को दिया गया। नियमों के अनुसार, 10 लाख रुपये से कम की खरीद सीधे तौर पर की जा सकती है, जबकि इससे अधिक की खरीद के लिए बिड प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें