फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जुलाई के अंत में होंगी 8वीं कक्षा तक की तिमाही परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन।
जिला शिक्षा विभाग की ओर से पहली कक्षा से 8वीं तक के छात्रों की तिमाही परीक्षाएं जुलाई के अंत में कराई जाएंगी। इसके लिए विभाग के पास फिलहाल टेंटेटिव डेटशीट आई है। अब छात्रों के पास तैयारी के लिए केवल एक माह का समय शेष है।
हर वर्ष शिक्षा विभाग की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद तिमाही परीक्षाएं करवाई जाती हैं। इस बार भी शिक्षा विभाग की ओर से पहली से आठवीं तक की तिमाही परीक्षा के लिए टेंटेटिव डेटशीट आ चुकी है।
विज्ञापन

अब संस्थानों में 22 जुलाई से परीक्षाएं शुरू होने की संभावना है और 31 जुलाई तक परीक्षाएं खत्म होंगी। हालांकि, अभी तक यह डेटशीट फाइनल नहीं हो पाई है। जुलाई के पहले सप्ताह में फाइनल डेटशीट जारी होगी। अब एक जुलाई को स्कूल खुलेंगे और इसके बाद शिक्षक तिमाही का पाठ्यक्रम पूरा करवाएंगे।


तिमाही का आधा पाठ्यक्रम शेष
शिक्षकों ने बताया कि तिमाही का आधा पाठ्यक्रम अवकाश से पहले हो चुका है और अब आधा पाठ्यक्रम शेष है। परीक्षा में तीन यूनिट आने की उम्मीद है। इसके अनुसार अब विषयानुसार एक-एक यूनिट शेष है और अगले माह यह भी पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद छात्रों को पूरे पाठ्यक्रम की दोहराई कराई जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है। शिक्षकों को स्कूल खुलते ही निर्देश जारी किए जाएंगे। परीक्षाएं जुलाई अंत में शुरू में होने की उम्मीद है। फिलहाल जुलाई के अंत में परीक्षाएं होने की तैयारी की जा रही है। छात्रों का पाठ्यक्रम आधा हो चुका है और शेष भी पूरा किया जाएगा।
-मामराज रावत, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें