फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, क्लिनिक किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत इंजेक्शन देने के बाद युवक की मौत के बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन

होडल। शहर में युवक को झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में ड्रग कंट्रोलर की टीम ने झोलाछाप के क्लिनिक को सील कर दिया है। बता दें कि, शहर के गढ़िया मोहल्ला होडल निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुत्र मनीष कुमार फास्ट फूड कैंटीन में काम करता था। उसके हाथ में फुंसी हो गई। वह फुंसी की दवाई लेने के लिए झोलाछाप डॉ. महेंद्र के पास पहुंचा। तभी आरोपी डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। इसके बाद रिमांड पर लिया और जेल भेज दिया। उपमंडल नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह सोकी व ड्रग कंट्रोलर प्रदीप दहिया ने बताया कि क्लिनिक को सील कर दिया गया है। यदि किसी प्रकार की और शिकायत मिलती है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें