फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों-कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। पल्ला स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों ने बुधवार को एडमिनिस्ट्रेटर जाकिर हुसैन के पहुंचने पर जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है, लेकिन उनकी समस्याओं की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि वे कई दिनों से धरने पर बैठे हैं और कई बार कॉलेज प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ। एडमिनिस्ट्रेटर जाकिर हुसैन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए छात्रों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
वहीं, कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। कर्मचारियों के अनुसार उन्हें पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने वर्ष 2020 से वेतन नियमितीकरण, गैर-शिक्षण कर्मचारियों को नियमानुसार वेतनमान, वर्ष 2018 से लंबित डीए तथा सातवें वेतन आयोग के लाभ लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नियुक्ति तिथि से वार्षिक वेतन वृद्धि व पदोन्नति, कॉलेज भवन व छात्रावासों के रखरखाव, प्रयोगशालाओं और वर्कशॉप के अपग्रेडेशन तथा पुस्तकालय में आवश्यक शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें