फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: इंजीनियरिंग कॉलेज की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। पल्ला स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज (वक्फ) की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को छात्र, अध्यापक, कर्मचारी और कमांडो टीम मेवात के सदस्य सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज से लघु सचिवालय तक मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। लघु सचिवालय पहुंचकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


ज्ञापन में शिक्षकों की कमी, प्रयोगशालाओं के उन्नयन, भवन व छात्रावासों के रखरखाव तथा पुस्तकालय में संसाधनों की कमी का मुद्दा उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि नियमित कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। साथ ही वर्ष 2020 से वेतन नियमित नहीं होने, डीए, सातवें वेतन आयोग के लाभ, वार्षिक वेतन वृद्धि और पदोन्नति के मामले लंबित होने की बात कही गई। संविदा, गेस्ट फैकल्टी और दैनिक वेतन कर्मचारियों के सेवा विस्तार व वेतन भुगतान की मांग भी रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से हस्तक्षेप कर समाधान कराने तथा जरूरत पड़ने पर कॉलेज को हरियाणा सरकार के अधीन लेने पर विचार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें