हथीन। खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद रावत पदोन्न होकर नूंह में डिप्टी डीईओ नियुक्त हुए हैं। रिटायरमेंट से दो दिन पूर्व उन्हें पदोन्नति दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ममराज रावत ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल सिंह ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं।
खंड हथीन के शिक्षा विभाग के नोडल रविन्द्र दीक्षित ने बधाई देते हुए बताया कि दयानंद रावत पहले भी कई बार खंड हथीन के शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे खंड पलवल के बीईओ के पद पर कार्यरत हैं। प्रिंसिपल सतीश, कंवरभान, मुख्याध्यापक बाबू राम तथा प्रवक्ता ज्योति शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी है।