फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: झांकियों के साथ निकली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। नगर की पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। हवन-यज्ञ के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने समाज की एकता, सामूहिक विकास और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया। शोभायात्रा में 18 घोड़ों पर सवार युवा, रानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में युवती, बैंड-बाजे और सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर के मुख्य मार्गों से निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के पदाधिकारी, महिलाएं और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें