फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने डीइओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन नूंह की एक महत्वपूर्ण बैठक एसोसिएशन के संरक्षक जी.एस. मलिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न निजी स्कूलों के संचालकों एवं प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले में संचालित गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों, कोचिंग सेंटरों एवं प्ले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिले में कई ऐसे स्कूल, कोचिंग सेंटर और प्ले स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिनके पास शिक्षा विभाग से किसी प्रकार की मान्यता अथवा अनुमति नहीं है। ये बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान नरेश खरबंदा ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सभी स्कूल प्रबंधकों ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे ये संस्थान शिक्षा विभाग के नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। इसलिए समय रहते ऐसे अवैध संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना अत्यंत आवश्यक है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध स्कूल को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में पूर्व प्रधान गंगादान, पूर्व प्रधान देशराज, रविंद्र, ममता कौशिक, लाल सिंह, इरशाद, आसिफ खान, इमरान, पवन, नसीम अहमद, नरेंद्र सिंह, ललित डागर सहित जिले के अनेक निजी स्कूल संचालकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें