फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: निजी बस संचालक ने रोडवेज परिचालक पर ब्लेड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज जीएम ने एसपी को दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। पलवल बस अड्डे पर रविवार को निजी बस संचालक और हरियाणा रोडवेज के परिचालक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि निजी बस संचालक ने परिचालक दीपक पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में दीपक के चेहरे पर करीब 15 सेंटीमीटर लंबा कट लग गया और काफी खून बहने लगा। गंभीर हालत में उसे पहले जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से फरीदाबाद के एशियन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार, पलवल से मोहना जाने वाली रोडवेज बस दोपहर करीब एक बजे रवाना होती है। घटना के दिन बस करीब 10 मिनट देरी से चल रही थी। इसी दौरान निजी बस संचालक जितेंद्र और परिचालक दीपक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जितेंद्र ने दीपक पर ब्लेड से हमला कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि निजी बस संचालक का परमिट सोलड़ा से मोहना तक का है, इसके बावजूद वह बस अड्डे के अंदर से संचालन करता है। इसको लेकर पहले भी रोडवेज कर्मचारियों के साथ विवाद हो चुके हैं। और चालान भी किया जा चुका है जिसके बाद भी वह पलवल से सावारी लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डा चौकी प्रभारी हरिओम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं, रोडवेज महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। एसपी को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। जल्द ही पुलिस को शिकायत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें