फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हथीन में पंचायत उपचुनाव की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
5 पंचायतों में 6 पंच पदों के लिए मतदान 10 मई को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



हथीन।
क्षेत्र में पांच ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े छह पंच पदों को भरने के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम जारी होते ही प्रशासन के साथ-साथ संभावित प्रत्याशियों और स्थानीय नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया 21 से 25 अप्रैल तक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी दीपक यादव के अनुसार ग्राम पंचायत चिल्ली के वार्ड नंबर 8, धीरणकी के वार्ड नंबर 4 और 5, दुरेन्ची के वार्ड नंबर 2, मोहदमका के वार्ड नंबर 4 और पावसर के वार्ड नंबर 4 में पंच पदों के लिए चुनाव होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को की जाएगी, जबकि नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। मतदान 10 मई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो री-पोल 12 मई को कराया जाएगा और उसकी मतगणना भी तत्काल की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाएंगे। साथ ही मतदाताओं से अपील की गई है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें