बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन
पलवल। गांव भुर्जा में चार मई को बिजली ठीक करने गए कर्मचारियों पर हमला कर मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। बिजली कर्मचारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन यूनिट उप प्रधान दीना बत्तरा की अध्यक्षता में किया गया। संचालन यूनिट प्रधान राजेश शर्मा ने किया। सर्कल सचिव जितेंद्र तेवतिया ने बताया कि यूनियन के बार-बार अनुरोध करने पर भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बिजली कर्मचारी काम के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से समझते हैं, इसलिए गर्मी के प्रकोप को देखते हुए यूनियन ने लगभग दो महीने तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के बाद प्रदर्शन करना पड़ा। धरने में यूनिट वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार डागर, मेवा राम, जसबीर सिंह, मनोज कुमार, अनंगपाल, सोनू, गोबिन्द, राकेश यादव, परवीन तेवतिया, सूबे सिंह, धन सिंह जेई ने भी संबोधित किया। ब्यूरो