फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गर्मी और उमस में लोगों को रूला रहे बिजली कट

Fri, 21 Jun 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। जिले में तापमान बेशक कम हो गया, लेकिन उमस ने लोगों का हाल बुरा कर दिया है। गर्मी से भी ज्यादा परेशान लोगों को बिजली कर रही है। ऐसे में लोग न घरों के अंदर बैठ पा रहे हैं और न ही बाहर निकल पा रहे हैं, क्योंकि बाहर निकलते ही सड़कों पर गर्मी व सूर्य देव की तपिश से चलना मुश्किल हो जाता है। कई दिनों से पड़ रही इस भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। साथ ही शहर में उल्टी, दस्त, एलर्जी जैसी बीमारियां भी काफी बढ़ गई हैं। सांस अस्थमा के मरीजों का तो और भी बुरा हाल है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
शुक्रवार को जिले में तापमान अधिकतम 41 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री नोट किया गया। गर्म हवा 33 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। शुक्रवार को सुबह आठ बजे तापमान 34 डिग्री था। 10 बजे 40 डिग्री हो गया। दोपहर 12 बजे तापमान 41 डिग्री हो गया, जो शाम चार बजे तक 41 डिग्री रहा। गर्मी के कारण उमस अधिक थी। जिस कारण लोगों का पसीना नहीं सूख रहा था। लोग दिनभर एसी के आगे बैठे रहे। कूलर व पंखे तो बिल्कुल काम नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


सिर पर कपड़ा डाल चल रहे लोग
गर्मी तथा सूर्य देव की तपिश से बचने के लिए सड़कों पर चलने वाले लोग सिर पर कपड़ा डालकर चलते नजर आए। वहीं कुछ लोग बार-बार सिर के ऊपर पानी डालकर गमी से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। सड़कों पर रेहड़ियों पर बिक रहे ठंडे पेय पदार्थ जैसे गन्ने का रस आदि का सेवन भी लोगों ने गर्मी से बचने के लिए खूब किया।
विज्ञापन

-
डॉक्टर दे रहे बचाव की सलाह
इस भीषण गर्मी से बचाव के लिए डॉक्टर लगातार सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी का तापमान अभी भी ज्यादा है। ऐसे में बचकर रहने की जरूरत है। डॉक्टर विपिन कुमार ने बताया कि तापमान कम होने का मतलब यह नहीं है कि बचाव करना छोड़ दें। बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर सिर पर कपड़ा ढककर चले। पानी ज्यादा पीएं तथा तला व भुना खाना न खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें