फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट, अस्पताल में बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून का इंतजार कर रहे लोग, 40 के पार पहुंचा जिले का पारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। क्षेत्र में एक महीने बाद एक बार फिर से गर्मी ने लोगों को अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गर्म हवाएं व चिलचिलाती धूप से लोग बेचैन हो जा रहे हैं। वहीं, भीषण गर्मी के बीच बिजली का संकट और ज्यादा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वहीं, अस्पताल में मरीजों की संख्या में भई इजाफा देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में तो खास तौर पर दिक्कत इस हद तक हो चली है कि रात हो या दिन लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। आम लोग अब आसमान में मानसून बादलों की दस्तक का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

गौरतलब है कि क्षेत्र में नौतपा के दौरान हुई बारिश से मई महीने में मौसम खुशनुमा बना दिया। रविवार से शुरू हुई तपन चरम पर है और आग बरसा रही है। हालत यह है कि सुबह 10 बजे के बाद लोग घर से बाहर निकलना नहीं चाह रहे हैं। हालांकि, रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने अपने घर में ही रहकर दिन व्यतीत किया लेकिन सोमवार को 40 से पार हुआ पारा किसी भी स्थिति में लोगों को राहत नहीं लेने दे रहा।
विज्ञापन

गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना छोटे बच्चों व वृद्धों को करना पड़ रहा है। गर्मी की रफ्तार बढ़ते ही पारा चढ़ता जा रहा है। दोपहर में तीखी धूप के बीच तेज हवा चल रही है। उमस भरी गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। एक ओर जहां दिन में लू और तेज धूप ने परेशान किया है।

वहीं, बिजली कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। रात में लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। पिछले दिनों से लगातार मानसून का इंतजार किया जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो सप्ताह तक बारिश आने की उम्मीद नही हैं।
विज्ञापन

उल्टी-दस्त व डायरिया से पीड़ित हो रहे लोग
बढ़ती गर्मी के कारण क्षेत्र में उल्टी-दस्त, डायरिया, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उपमंडल में 40 के पार चल रहे तापमान में बीमारियों के प्रकोप के कारण तीमारदार बेहद परेशान हैं। सुबह नौ बजते-बजते आसमान से आग बरसने लगती है। यह सिलसिला शाम तक चलता है। गर्मी की मार से बीमार सबसे ज्यादा मरीज उपमंडल अस्पताल की ओर ही कूच कर रहे हैं। अस्पताल के डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि ज्यादातर लोग खानपान की गड़बड़ी से ही बीमार हो रहे हैं। उल्टी-दस्त, डायरिया फैलने का मुख्य कारण शुद्ध पानी नहीं मिलना और गंदगी है। साथ ही लोगों को इस समय विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें