फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने में चीनी की मात्रा को बढ़ाता है पोटाश: डॉ.पूनिया

विज्ञापन
गांव बलई में किसान गोष्ठी को संबोधित करते डॉ.प्रेमवीर सिंह पूनिया। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
गन्ने में चीनी की मात्रा को बढ़ाता है पोटाश: डॉ. पूनिया
विज्ञापन

पलवल। कृषि विशेषज्ञ डॉ. प्रेमवीर सिंह पूनिया ने बताया कि जिले की 50 प्रतिशत भूमि में मुख्य पोषक तत्वों नाइट्रोजन व फास्फोरस की तरह पोटाश में भी कमी आई है। किसानों को यूरिया व डीएपी के साथ-साथ भूमि में पोटाश भी अवश्य डालना चाहिए। इससे गुणवत्तायुक्त फसल का उत्पादन होता है। वह रविवार को गांव बलई में इंडियन पोटाश लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान तेज सिंह व संचालन सुमनवीर एडवोकेट ने की। डॉ. पूनिया ने कहा कि कपास, धान, दलहन व सब्जियों में पोटाश डालने से पौधे स्वस्थ, उपज ज्यादा, चमकदार तथा फसलों में सूखा व पाले से बचाव होता है। पोटाश फसल में सफेद मक्खी कीट के प्रकोप से भी बचाव करता है। गन्ना में तना व रेशा मजबूत, फुटाव ज्यादा व चीनी की मात्रा का बढ़ाता है। इस मौके पर आइपीएल के क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी संजीव कुमार, देशराज, जगदेव, देवेश कुमार, रणवीर, ओमवीर, भरत, प्रकाश, हरीसिंह, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें