फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पॉलीटेक्निक कॉलेज को मिलेगा स्टेट इंस्टिट्यूट का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। उटावड पॉलीटेक्निक कॉलेज को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी का दर्जा मिलेगा। इसके लिए विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह से भेंट कर दर्जा बढ़ाने की मांग की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह से इस विषय में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने बताया कि दर्जा बढ़ने के बाद इलाके के युवा इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा ले सकेंगे। उटावड पॉलीटेक्निक कॉलेज पिछले 35 वर्षों से डिप्लोमा कोर्स का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन

विधायक चौधरी ने बताया कि मानपुर के राजकीय महिला कॉलेज के भवन निर्माण के लिए बजट आवंटन शीघ्र कराया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र के तीनों राजकीय डिग्री कॉलेजों हथीन, मंडकौला एवं मानपुर में रिक्त पड़े प्रोफेसरों के पदों पर भी नियुक्तियां कराई जाएंगी। इसके लिए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से वार्ता हो चुकी है। संबंधित कॉलेजों से रिक्त सीटों का विवरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि गहलब गांव में बनने वाली पीएचसी के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। बजट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधायक ने बताया कि हथीन में महिला कॉलेज निर्माण के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से मांग की गई है। शहर में महिला कॉलेज होना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगले वित्त वर्ष के दौरान छह स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें