फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हिस्ट्रीशीटरों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, चुनावी तैयारियों में जुटा पुलिस विभाग

Wed, 28 Aug 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले हुए चुनावों में गड़बड़ी करने वाले भी पुलिस की नजर में रहेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस टीम पूरी तरह से सतर्क है। जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने थाना व चौकी प्रभारियों को जिले के हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन चुनाव के लिए अपनी पूरी तैयारियों में जुटने के आदेश दिए हैं। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों के साथ साथ पूर्व के चुनावों में गड़बड़ी करने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पलवल पुलिस अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। जिले के सभी थाना प्रबंधक, क्राइम यूनिट प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को लंबित वारंट के साथ-साथ आपराधिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, इस बार पूर्व के चुनावों में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पलवल में कोई एंटी सोशल एलीमेंट्स चुनावों की आड़ में गड़बड़ी पैदा कर माहौल खराब करने की कोशिश न कर पाए, इसलिए इस बार वैसे तत्व जो पूर्व के चुनावों में गड़बड़ी करते हुए चिन्हित हुए थे वे पुलिस के राडार पर रहेंगे। पुलिस टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे पूर्व के चुनावों में गड़बड़ी करने वाले तत्वों को भी चिन्हित करें, उनमें से अगर कोई वारंटी है या फरार चल रहा तो उन पर कानूनी कार्रवाई करें। सभी थानों के द्वारा ऐसे तत्वों की सूची भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उनपर नजर रखी जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि हिस्ट्रीशीटरों को चिन्हित कर कार्रवाई करें, इसके साथ ही लंबित वारंट, निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें