फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दो बच्चों की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 01 Sep 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव कलसाडा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत दो बच्चों नियति और कपिल की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दोनों ने आलू गोभी की सब्जी एवं पूड़ी खाई थी। दोनों सगे भाई-बहन का अंतिम संस्कार रविवार रात गांव स्वामिका में गमगीन माहौल में कर दिया गया। हथीन थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि अभी तक पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। ऐसे में मेडिकल और विसरा रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई होगी। दोनों बच्चों की मां मीरा अभी सदमे में है। उसके पति सुखवीर की मौत 26 जनवरी 2019 को हो गई थी। उसके बाद से वह अपने चार बच्चों का गुजारा ससुर रामचंद के सहारे चला रही है। अब उसके पास 16 वर्षीय जतिन और 14 वर्षीय अर्चना है।
जतिन ने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी है। वहीं, अर्चना अभी कलसाडा गांव के स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। परिवार के सभी सदस्यों ने एक जैसा ही भोजन किया था। तबीयत दो बच्चों नियति एवं कपिल की ही खराब हुई। उनकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें