फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बारात में गाड़ियों की छत पर हुड़दंगबाजी पर पुलिस सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फ़ोटो:- तावड़ू सदर थाना परिसर में खड़ी ज़ब्त गाड़ियां।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। शादी-बारातों में गाड़ियों की छत और सनरूफ पर चढ़कर हुड़दंगबाजी व स्टंट करने वालों पर नूंह पुलिस की सख्ती अब चर्चा का विषय बनी हुई है। तावडू उपमंडल में हाल ही में एक बारात के दौरान गाड़ियों की छतों पर चढ़कर स्टंटबाजी और यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में पुलिस द्वारा दूल्हे और उसके पिता पर केस दर्ज किए जाने के बाद पूरे मेवात क्षेत्र में इस कार्रवाई की सराहना हो रही है। पुलिस ने इस मामले में छह गाड़ियों को जब्त कर लिया है और उन पर भारी-भरकम चालान करने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने कहा कि यह न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब टैक्सी चालकों और शादी समारोहों में किराए पर गाड़ियां चलाने वालों को नोटिस देकर तलब करेगी और उन्हें चेतावनी दी जाएगी। यदि ऐसा होता है तो बुकिंग कराने वाले भी जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार देर शाम तावडू सदर थाना पुलिस द्वारा दर्ज मामले में सामने आया था कि एक बारात में कई लोग चलती गाड़ियों की छतों पर चढ़कर स्टंट कर रहे थे। वीडियो पुलिस के हाथ लगने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ियों के नंबर चिह्नित किए गए और दूल्हे व उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें