फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दो मामलों में 13 के खिलाफ मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग जगह मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के दो मामले प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अनूप कुमार के अनुसार शेखपुरा मोहल्ला निवासी धीरज ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उसने अपनी शिकायत में कहा कि गांव बलई निवासी सरपंच पति रविंद्र शराब का ठेकेदार है जिसका एक ठेका किठवाड़ी चौक पर व दूसरा मीनार गेट पर है। पीड़ित अब से पहले शराब बेचने का काम करता था लेकिन पिछले चार महीने से शराब का काम बंद करके किठवाड़ी चौक पर मुस्कान नाम से होटल चला रहा है।
ठेकेदार व सरपंच पति रविंद्र की पीड़ित से रंजिश चली आ रही है जिसने पीड़ित के खिलाफ वर्ष 2020 में लूट का मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी जांच में पीड़ित निर्दोष पाया गया। इससे पहले भी ठेकेदार रविंद्र का विवादों से नाता रहा है और वह झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है। गत 5 अप्रैल की रात 9 बजे पीड़ित अपने साथी गुड्डू व अनीकेत के साथ मीनार गेट से पैदल अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन

उसी दौरान ठेकेदार रविंद्र, अपने बेटे, ढेर मोहल्ला निवासी सूखा, वीरन व नीमतलां मोहल्ला निवासी तरुण के साथ आया और पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी। रविंद्र के पुत्र ने टूटी हुई कांच की बोतल पीड़ित की कमर में मारी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने उससे 5 हजार रुपये छीन लिए व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
इसी प्रकार अमन विहार न्यू दिल्ली निवासी भोला स्वरूप ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गांव मेघपुर स्थित मंदिर पर रहता है। गत 4 अप्रैल की सुबह पीड़ित मंदिर में पूजा-पाठ कर रहा था। उसी दौरान गांव निवासी भूरी, राहुल, सोनू, रवि, मोटो, किरण, रेखा व सुमेर आए और लाठी-डंडों से पीड़ित पर हमला कर दिया तथा मंदिर में रखे सामान को तोड़ दिया। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें