फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नेशनल हाईवे पर कंटेनर से पुलिस ने 21 क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को हिरासत में लेकर मांस को जांच के लिए लैब भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। नेशनल हाईवे पर मुंडकटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बंचारी के पास प्रतिबंधित मांस भरे एक कंटेनर को पकड़ा। कंटेनर की तलाशी लेने पर 21 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की टीम ने मांस का सैंपल लेने के बाद जांच के लिए फरीदाबाद की लैब भेज दिया हैं। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंडकटी थाना को गुप्त सूचना मिली कि कोलकाता से एक कंटेनर में प्रतिबंधित मांस भरकर दिल्ली की तरफ जा रहा हैं। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी संजय कुमार ने भारी पुलिस दल के साथ हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान जब कंटेनर पहुंचा तो पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी में पाए गए प्रतिबंधित मांस का वजन कराया तो 21 क्विंटल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
मामले में प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बाद पशुपालन विभाग डॉक्टरों की टीम को मांस के सैंपल लेने की सूचना दी गई। सूचना के बाद डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई और प्रतिबंधित मांस का सैंपल लेने के बाद जांच के लिए फरीदाबाद लैब भेज दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में लैब से रिपोर्ट आने के बाद वाहन चालक सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। खबर लिखी जाने तक लैब को भेजेंगे मांस की रिपोर्ट नहीं आई है, पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें