फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid in OYO Hotels: पुलिस के छापे से मची अफरातफरी, इस हाल में मिले पांच लड़के और आठ लड़कियां

Mon, 12 Jan 2026 08:13 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, होडल

सार

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि हाइवे किनारे कई जगहों पर ओयो होटलों में अनैतिक कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन
छापा मारती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल जिला स्थित होडल पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देश पर सोमवार को नेशनल हाईवे पर स्थित दो ओयो होटलों पर डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस दल ने छापा मारा। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

पुलिस की इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही अन्य ओयो होटल संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने ओयो होटल से कई एक दर्जन महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी अनिल कुमार के अनुसार, शहर में जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देश पर 8 जनवरी को ओयो होटल संचालकों के अलावा अनैतिक कार्यों में लिप्त महिलाओं को गलत कार्य बंद करने की हिदायत थाना प्रभारी राजेश कुमार ने दी थी लेकिन इसके बावजूद भी यह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। 

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि हाइवे किनारे कई जगहों पर ओयो होटलों में अनैतिक कार्य किया जा रहा है। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला कार्यवाही के निर्देश पर डीएसपी साहिल ढिल्लों सहित महिला थाना प्रभारी सीमा यादव, हसनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव, होडल थाना प्रभारी राजेश कुमार के अलावा जिला पुलिस के कमांडो की टीम ने हाइवे पर अपना गेस्ट हाउस के अलावा एक अन्य ओयो होटल पर छापा मारा। 
विज्ञापन

जहां से पांच युवकों के अलावा आठ महिलाएं अनैतिक कार्यों में लिप्त मिलीं। जिन्हें हिरासत में लेने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई आगे भी गुप्त सूचना के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें