फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: त्योहारी सीजन में अलर्ट मोड पर पुलिस, चेकिंग के लिए 18 लोकल नाके लगाए

Mon, 13 Oct 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक बोले- त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने के लिए की व्यवस्थासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। दिवाली, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के मद्देनजर जिला पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिलेभर में सघन सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि लोग बिना किसी भय या अव्यवस्था के अपने त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मना सकें।

एसपी सिंगला ने बताया कि दिवाली से लेकर भैया दूज तक का समय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील होता है। इसी को देखते हुए जिले में कुल 18 नाके स्थापित किए गए हैं, साथ ही तीन अंतरराज्यीय, 20 अंतरजिला शामिल हैं। इन सभी नाकों पर पुलिस की विशेष चेकिंग टीमें तैनात की गई हैं जो संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सख्ती से जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है और सीसीटीवी निगरानी को भी सुदृढ़ किया गया है। जिला प्रशासन ने दीपावली पर पटाखों के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र सहित पलवल जिले में प्रदूषण नियंत्रण के तहत पटाखों के निर्माण, बिक्री और ऑनलाइन ऑर्डर पर प्रतिबंध जारी है। पुलिस और प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, पर्यावरण की रक्षा करें और त्योहारों को शांति, अनुशासन और भाईचारे के साथ मनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें