फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार की हत्या में प्रयोग हथियार और बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमार की हत्या में प्रयोग हथियार और बाइक बरामद
विज्ञापन

होडल (संवाद)। उत्तर प्रदेश के गांव बठैन कला निवासी राजकुमार उर्फ राजू की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी रामेश्वर व ऊधम सिंह से वारदात में प्रयोग किया गया देसी कट्टा, चले हुए दो कारतूस व बाइक बरामद की है। होडल पुलिस ने राजकुमार उर्फ राजू निवासी बठैन कला का शव गढी पटटी स्थित उझीना ड्रेन के निकट झाड़ियों से बरामद किया था। मृतक के पिता की शिकायत पर गांव निवासी रामेश्वर व ऊधम सिंह को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने किसी महिला से अवैध संबंधों व पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें